Indo Pak बार्डर से बड़ी संख्या में मिले ग्रेनेड, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 12:51 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): पंजाब में हालात खराब करने के लिए पाकिस्तान क्या नहीं कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान की यह कोशिश भारतीय सेना की सतर्कता के कारण कामयाब नहीं हो रही है।जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बार्डर क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रेनेड मिले है। पुलिस को सर्च ऑपरेशन दौरान खेतों में से 11 ग्रेनेड मिले हैं। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ये ग्रेनेड सीमावर्तीय दोरांगला एरिया के गांव सलाच के पास मिले हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कल ही इस क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था। जिस पर भारतीय सेना ने 18 राऊंड फायर किए थे। उसके बाद क्षेत्र में सर्च अबियान चलाया जा रहा था जिसके तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को उक्त ग्रेनेड मिले हैं। भारत में पंजाब के साथ लगते बार्डर पर एकाएक इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसके बाद भारतीय सेना अलर्ट पर है। पंजाब में हथियार व नशीले पदार्थ पहुंचाने के लिए इन दिनों पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। जानकारी यह भी मिली है कि पुलिस की तरफ से दिल्ली में दो संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं जो पंजाब के बार्डर एरिया में ड्रोन तैयार करने का काम करते हैं। ये लोग ड्रोन के पुर्जे भी तैयार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News