खेतों में मिला जिंदा बम, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 03:48 PM (IST)

दसूहा (झावर): थाना दसूहा के गांव सूंडिया में उस समय सनसनी फैल गई जब पाईप लाईन नजदीक  एक ग्रेनेड (Bomb) मिला।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार इस गांव का एक व्यक्ति सिमरजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह जो कि खेतों में जा रहा था और सतनाम सिंह पुत्र अमर सिंह को खेतों में कुछ बम  जैसी चीज़ दिखाई दी। इस संबंधित उसने गांववासियों को सूचित किया, जिसकी जानकारी थाने में दी गई, जिसके तुरंत बाद डी.एस. पी. दसूहा मनीष कुमार, थाना इंचार्ज दसूहा मलकीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डी.एस. पी. दसूहा मनीष कुमार ने बताया कि वहां खेतों में पाईप लाईन का काम चल रहा है और इसके किनारे से एक ग्रेनेड मिला है।

उसने बताया कि जब भी फ़ौज(army) के जवान हर साल स्कीम पर आते हैं तो वह अभ्यास करते हैं। हो सकता है कि उस समय यह ग्रेनेड यहां रह गया हो, अब फौज के बम डिफ्यूज करने के लिए बुलाए गए हैं जिससे इसे तबाह किया जा सके। इस ग्रेनेड पर एच. आई. 36 लिखा है। जब तक बम निरोधक वाली टीम नहीं पहुंच जाती, तब तक इस ग्रेनेड पर रेत की बोरियां रख दीं हैं। पुलिस इसकी निगरानी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News