बारात के इंतजार में सजी बैठी दुल्हन के टूटे सपने, शादी से पहले भाग गया दुल्हा
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 02:13 PM (IST)

तरनतारन (विजय): विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कंग में उस समय एक परिवार के साथ भद्दा मजाक हो गया जब लड़की से शादी करने वाला दूल्हा घर से भाग गया और लड़की के घर शादी की तैयारियां धरी रह गई। लड़की के परिवार द्वारा उक्त लड़के व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत की गई पर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। लड़की के ताया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी भतीजी का विवाह तरनतारन के रहने वाले लड़के सुखविंदर सिंह सोनू के साथ आज होना था। लड़के के परिवार वाले शगुन ले कर कल आए थे और पूरे रीती-रिवाजों के साथ शगुन लगाया गया। सोनू की अंगूठी कल शगुन में भेजी गई थी और बाकी का दहेज का सामान भी जब लड़की पग फेरे पर आएगी तब देना था। उन्होंने बताया कि लड़की की सगाई एक वर्ष पहले हुई थी और लड़की के माता-पिता नहीं हैं। उनके द्वारा ही यह विवाह करवाया जाना था।
आज सुबह बिचोलन का फोन आया कि शादी की तैयारियां थोडा लेट कर देना, जिस पर शक होने पर जब वह लड़के के घर पहुंचे तो घर पर कोई मौजूद नहीं था और पता लगा कि दूल्हा घर से भाग गया है। इस पर कोई भी जवाब परिजनों द्वारा न देने के कारण वह चौकी कंग पहुंचे और चौंकी इंचार्ज को सारी बात बताई और लड़के के परिवार पर कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज करवाई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर वह स्थानीय एस.पी. के आगे पेश हुए और दर्खवास्त दी है। उन्होंने कहा कि लड़के के परिजनों ने जानबूझ कर उनकी जिंदगी खराब की है, उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
कैमरे के आगे आने से दूल्हे के परिवार का इंकार
इस संबंध में जब दूल्हे के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया और टालमटोल करते रहे। दूसरी ओर इस संबंध में जब चौकी कंग के ए.एस.आई. लखविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज सुबह लड़की के परिवार वाले उनके पास आए थे और उन्होंने कर्मचारियों को भेजने की बात की थी पर बाद में नहीं आए अगर उन्हें कोई शिकायत मिलती है तो जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here