Punjab: दिनदहाड़े मनी ट्रांसफर एजेंट से पिस्तौल की नोक पर लूट

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 12:01 PM (IST)

शेरपुर (सिंगला): कस्बा शेरपुर के व्यस्त इलाके 'बड़ी चौक' में हथियार की नोक पर 40 हजार रुपए की नकदी लूटने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सतविंदर सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले 2 अज्ञात युवक थे, जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से बांध रखे थे और काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

इन नकाबपोश लुटेरों ने चौक में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले एक दुकानदार को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाया और उससे करीब 40 हजार रुपये की नकदी लूट कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और मामले की गहनता से जांच में जुट चुकी है।

पुलिस द्वारा आरोपियों सुराग लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि जिस बड़ी चौक में यह वारदात हुई, वहां से महज कुछ ही दूरी पर विभिन्न बैंक स्थित हैं। ऐसे सुरक्षित और व्यस्त इलाके में दिन-दिहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के कारण स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में भारी डर व असुरक्षा (सहम) का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News