मूसेवाला के घर पहुंचे Gurdas Maan, छोटे शुभदीप को देख कहा, "एह तां...", भावुक पल Video में कैद

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 01:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गुरदास मान दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे, जहां उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की।

घर में मौजूद सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू को देखकर गुरदास मान भावुक हो गए। उन्होंने बच्चे को सिद्धू की छवि बताते हुए कहा कि  "एह तां हू-ब-हू अपने बड्डे भरा सिद्धू वरगा है।" इस दौरान गुरदास मान का छोटे भाई के प्रति अपनापन और सम्मान साफ झलकता नजर आया।

मुलाकात के दौरान गुरदास मान ने घर के अंदर लगी सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी इस सादगी और विनम्र व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। फैंस इसे पंजाबी संगीत जगत में आपसी सम्मान और मानवीय रिश्तों की मिसाल बता रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News