Punjab : गुरदासपुर में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बाजार में कराई परेड

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 08:00 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया) : पिछले दिनों पंजाब रोडवेज डिपो के सामने स्थित दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर तीन युवकों ने फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर किला टेक सिंह निवासी लव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया, जो अभी जेल में है। और उसके दो साथी जो फरार थे, उन्हें भी पुलिस ने इस केस में शामिल कर लिया। आज किला टेक सिंह निवासी दो युवकों गैबियन और अजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आज पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों को उक्त रेस्टोरेंट के बाहर ले जाकर उनको मार्केट में घुमाया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए SI रविंदर सिंह ने बताया कि 22 मई को दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर तीन युवकों ने गोलियां चलाकर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और गोलियां चलाने वाले तीन युवकों को नामजद किया, जिनमें से पुलिस ने किला टेक सिंह निवासी लव नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाकी बचे दो युवकों किला टेक सिंह निवासी गैबियन और अजय को कंडियाल बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है और आज पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में लाकर पूरे मार्केट में घुमाया और बाकी बचे असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे बुरे काम छोड़कर अपने परिवार की सेवा करें, नहीं तो उनके खिलाफ भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News