तेज तूफान के कारण गुरुद्वारा साहिब का निशान साहिब टूटकर गिरा, टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 10:42 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी): मौसम विभाग द्वारा पहले से ही जारी किए गए अलर्ट के अनुसार गत रात आए तेज तूफान के कारण जहां  कई पेड़ टूट गए वहीं दुकानों पर लगे होर्डिंग बोर्डों का भी नुकसान हुआ। इसके अलावा टांडा के गांव कंधाला जट्टां के गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास साहिब में लगा हुआ निशान साहिब इस तूफान की चपेट में आने के कारण टूट कर नीचे गिर गया। इस दौरान गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।   

बता दें कि तेज तूफान और आंधी के साथ हुई बारिश ने लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत दी है। बीती रात 12 बजे के बाद आए तेज तूफान की वजह से पावरकाम का भी काफी नुकसान हुआ है, जिस कारण रात को ही टांडा इलाके में बिजली सप्लाई बंद है। दूसरी ओर खेती के जानकारों का कहना है कि रबी की मुख्य फसल धान की तैयारी कर रहे किसानों के लिए ये मौसम और बारिश फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग ने अभी आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News