तरनतारन RPG हमले और CM भगवंत मान को लेकर पन्नू ने फिर जारी किया Video, किया ये ऐलान

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 10:06 AM (IST)

पंजाब डेस्कः विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. के इशारे पर पंजाब की अमन व क़ानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश में है। हाल ही में तरनतारन पुलिस थाने पर हुए आर.पी.जी. अटैक मामले की जिम्मेवारी पन्नू ने ली है। 

अब पन्नू का एक  वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने सरहाली तरनतारन इलाके से पकड़े युवकों के नाम संदेश जारी किया है। उसका कहना है कि  भगवंत मान सरकार और डी.जी.पी. गौरव यादव की हिरासत में उक्त इलाके के जो युवक है वो सिख फॉर जस्टिस से संपर्क करें, उनकी हम कानूनी और आर्थिक मदद करेंगे। दरअसल, मामला पंजाब को भारत के कब्जे से आजाद करवाने का है.. रॉकेट और बम धमाकों से पुलिस स्टेशन तो उड़ा सकते है लेकिन भारत की जड़ें तो रेफरेंडमके और वोटों के साथ हिला सकते हैं।  

पन्नू का कहना है कि सिख फॉर जस्टिस का हथियार रेफरेंडम है ना कि रॉकेट, जितने नौजवान सरहाली तरनतारन के हिरासत में हैं वो हमसे संपर्क करें, हम आपकी करेंगे मदद। उधर, दूसरी तरफ भगवंत मान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर केस तैयार किया गया। उसका कहना है कि जो कोई भी हमें यह जानकारी देगा कि कि भगवंत मान किस देश में आ रहा है तो हम उसे 1 लाख डॉलर देंगे। इसकी जानकारी करीब  3-4 हफ्ते पहले दी जानी चाहिए तो 1 लाख डॉलर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News