जालंधर में जिम के अंदर बवाल! रिटायर्ड अधिकारी के भतीजे से मारपीट; चले लात-घूंसे
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 10:51 PM (IST)
जालंधर: शहर के मॉडल टाउन स्थित ऑफ द ग्रिड (Off The Grid) जिम में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक एक रिटायर्ड BSF अधिकारी का भतीजा है।
जानकारी के अनुसार, जिम के अंदर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर रिटायर्ड अधिकारी के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जिम के बाहर सड़क पर भी जमकर लात-घूंसे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

