"हर घर तिरंगा 2026" बाइक रैली में शामिल हुए तरुण चुघ, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 03:40 PM (IST)
पंजाब डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने बुधवार को नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा 2026’ तिरंगा बाइक रैली में सहभागिता की। भारत मंडपम से शुरू हुई इस रैली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरा देश एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे जनभागीदारी के अभियान देशवासियों में राष्ट्र के प्रति गर्व, एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। चुघ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे अभियानों के माध्यम से देशवासियों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूती मिलती है।

