हरी सिंह नाभा बी.सी. विंग के राज्य सचिव जरनल नियुक्त

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 05:14 PM (IST)

शेरपुर(अनीश): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के दिशा-निर्देशों अनुसार बी.सी. विंग के राज्य अध्यक्ष हीरा सिंह गाबड़ियां द्वारा शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और हल्का धूरी के इंचार्ज हरी सिंह नाभा को बी.सी. विंग का राज्य सचिव जरनल नियुक्त किया गया है।

हरी सिंह की नियुक्ति पर प्रांतीय दलित नेता सरपंच अमनदीप सिंह कांझला, सीनियर अकाली नेता मास्टर हरबंस सिंह शेरपुर, रणजीत सिंह रंधावा, हरबंत सिंह कातरों, अजमेर सिंह घनौरी, सुखविंदर सिंह बोबी पूर्व सरपंच, यूथ नेता सुखदीप शर्मा, गौना जवंधा और शहरी अध्यक्ष जसविंद्र सिंह दीदारगड़ ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News