पंजाब में भारी बरसात और बाढ़ जैसे हालातों के बीच मंत्री Harjot Bains ने छात्रों को दी राहत, पढ़ें...
punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 08:07 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब में भारी बारिश के कहर के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं वहीं अलग-अलग ज़िला प्रशासनों के द्वारा इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए कई अहम कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी बीच छात्रों से संबंधित एक अहम खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए एक अहम जानकारी सांझी की है।
हरजोत बैंस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, पंजाब में भारी बरसात और बाढ़ जैसे हालातों को मुख्य रखते हुए केंद्रीयकृत दाखिला पोर्टल और अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के दाखिले की फीस भरने की आखिरी तारीख जोकि 10 जुलाई 2023 थी, इसे एक हफ्ता आगे बढ़ाते हुए 17 जुलाई 2023 कर दिया गया है। इस दौरान समूह कॉलेज नॉर्मल तरीके से पोर्टल पर दाखिला कर सकेंगे और विद्यार्थियों को भी 17 जुलाई तक दाखिला फीस भरने की इजाज़त होगी। अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया अब 18 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023 तक होगी। कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की पढ़ाई का काम 15 जुलाई 2023 की बजाए अब 25 जुलाई 2023 से शुरू होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here