तनावपूर्ण माहौल के बीच पंजाब सरकार के अधिकारियों को सख्त आदेश, पढ़ें...

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 01:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने राज्य भर में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी अगले आदेशों तक छुट्टी नहीं करेगा और न ही कोई अधिकारी अपनी पोस्टिंग की जगह से बाहर जाएगा। सरकार ने ये भी आदेश दिए हैं कि, अगर कोई अधिकारी निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

वहीं आपको बता दें कि, फिरोजपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा छुट्टी पर चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने के आदेश जारी किए गए हैं और उनसे कहा गया है कि उनकी छुट्टियां रद्द की जा रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News