कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 05:59 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह पर  बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नाकामियों को छिपाने और भाजपा व बादलों के साथ आपसदारी कायम रखने के लिए आम आदमी पार्टी के बारे में बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार साढ़े चार सालों से किसानों, खेत मज़दूरों और भूमि रहित किसानों के कर्जे माफ करने के फैसले ही कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के 2 लाख 85 हज़ार से अधिक के खेत मजदूरों और भूमि रहित किसानों का 590 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार सूबे में एक खेत मजदूर परिवार पर 77,000 रुपए का कर्ज है, परन्तु कांग्रेस सरकार ने एक खेत मजदूर परिवार का केवल 20,000 रुपए का कर्ज ही माफ किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News