हरसिमरत बादल, सोमप्रकाश व हरदीप पुरी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2019 - 10:31 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर अपने उर्जावान तेवरों के लिए जानी जाने वाली शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। अमृतसर से लोकसभा चुनाव हारने वाले हरदीप सिंह पुरी को भी मंत्री बनाया गया है। उनको राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

harsimrat badal sworn in as cabinet minister in english

होशियारपुर से भाजपा के टिकट पर जीते सोमप्रकाश को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनको राज्‍यमंत्री बनाया गया है। समारोह में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी मौजूद रहे। बठिंडा से तीन बार की सांसद 53 वर्षीय हरसिमरत एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जिसकी जड़ें 18वीं शताब्दी के एक शाही खानदान से जुड़ी हैं। भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय से सहयोगी रही शिअद लोकसभा में सिर्फ दो सीटें जीत सकी। संयोग से उनके पति सुखबीर सिंह बादल ने दूसरी सीट जीती है। 
som prakash also took oath in english

दिल्ली में जन्मी हरसिमरत का विवाह सुखबीर सिंह बादल से हुआ है जो पार्टी अध्यक्ष हैं और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री भी। उनके ससुर प्रकाश सिंह बादल चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा धारक हैं। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ 2008 में गैर सरकारी संगठन नन्हीं छांव शुरू कर अपने प्रयासों के लिए कौर पहली बार सुर्खियों में आईं। उन्होंने इसके अगले साल ही अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया और बठिंडा से मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के बेटे रनइंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और 1.2 लाख मतों से जीत हासिल की।

sri amritsar sahib lost lok sabha seat and union cabinet minister

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News