महिला ने मंत्री से की अफीम की मांग, मंत्री ने दिया यह जवाब

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 03:58 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां काफी जोरो- शोरों से प्रचार करने में व्यस्त है। ऐसे में जनता की कोशिश रहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा अपनी मांगें लेकर नेताओं के पास जाए। इसी के चलते एक महिला ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां से अफीम की मांग की। 

जानकारी के अनुसार महिला कैबिनेट मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां से अफीम की मांग करती है। वह अफीम की मांग अपने बेटे के लिए करती है तथा महिला नेता से अफीम की खेती करने की मांग भी करती है क्योंकि महिला का कहना है कि उसका बेटा शराबी है तथा घर में अकेला वही कमाता है। महिला का मानना है कि अफीम उसके बेटे की शराब छुड़वाने में मदद कर सकती है। 

इस मांग पर मंत्री ने महिला को कहा कि वह अफीम नहीं ला सकता। उसने महिला को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे को 10 दिन घर रखना चाहिए, उसकी शराब खुद ही छूट जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News