हरसिमरत बादल के अगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर सुखबीर बादल का बड़ा बयान

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 02:48 PM (IST)

चंडीगढ़: अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज चंडीगढ़ पहुंचे। विपक्ष पार्टियों द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोपों के चलते उन्होंने बयान दिए। उन्होंने कहा कि बेअदबी मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश रची गई है। वह चुनौती देते हैं कि उनके खिलाफ कोई सबूत है तो लेकर आए। किसान जत्थेबंदियों पर बड़े सवाल उठाते हुए कहा कि गत दिन उन्होंने सी.एम. चन्नी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने डी.ए.पी. खाद का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। पंजाब में डी.ए.पी. खाद का सकंट है। 

सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हरसिमरत कौर बादल जो बठिंडा से मौजूदा सांसद हैं वह अगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बारे में पार्टी फैसला लेगी कि वह अगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इस समय पंजाब के गांवों व शहरों में अकाली दल पूरे एक्शन मोड में है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक्शन मोड़ में नहीं है। सी.एम. चन्नी पर तंज कसते हुए उन्हें पैचवर्क मुख्यमंत्री कहा। पंजाब के बारे में चन्नी को कुछ भी नहीं पता। 

बसों के परमिट मामले पर बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उनका एक भी टैक्स बकाया नहीं है। मुख्यमंत्री चन्नी और अन्य मंत्रियों द्वारा भांगड़े डालने के सवाल का जवाब देते हुए सुखबीर बादल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अभी कांग्रेस पार्टी का भांगड़ा डलवाएंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का ढोल अभी बजाना बाकी है।

 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News