बाढ़ का कहर : पंजाब के इस शहर में घुसने लगा पानी, लोगों में भारी रोष
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 04:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मानसा जिला बाढ़ की चपेट में आया हुआ है। घग्गर के बढ़े जलस्तर के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण सरदूलगढ़ अनाज मंडी की दीवार टूट गई। इसके चलते मंडी में पड़ा अनाज खराब हो रहा है। इसके साथ ही बाढ़ का पानी अब शहर के अंदर जाना शुरू हो गया है। इसे लेकर लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी कोई मदद नहीं की जा रही। उनका कहना है कि सरकार इलाके की इस हालत के लिए जिम्मेदार है।
लोगों का कहना है कि बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं पर प्रशासन ने उन्हें कोई सहायता नहीं पहुंचाई और न ही उनकी परेशानियों पर कोई ध्यान दिया। वह खुद मिल कर अपने ट्रैक्टर आदि का इस्तेमाल कर पानी से बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here