पुलिस नाका तोड़कर सेहत कर्मचारियों ने घेरा वित्त मंत्री का दफ्तर, पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 10:30 AM (IST)

बठिंडा: सेहत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सेहत कर्मचारी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में शहर में रोष मार्च किया। इसके बाद वित्तमंत्री दफ्तर का घेराव करने के लिए जा रहे सेहत कर्मचारियों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगा कर रोक लिया, लेकिन सेहत कर्मचारियों ने पुलिस का नाका तोड़कर वित्तमंत्री के दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान पुलिस व सेहत कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
इस अवसर पर कमेटी के कन्वीनरों कुलबीर सिंह मोगा व निंदर कौर मुक्तसर ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, प्रोबेशन पीरियड 2 साल करवाने और कोविड-19 दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को स्पैशल इंन्क्रीमैंट दिलवाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेहत कर्मचारी कोरोना महामारी दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं लेकिन सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा तथा कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब बंद का भी समर्थन किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल