जालंधर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, वीडियो में कैद लापरवाही
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 06:19 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई। सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता अंगद दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 26 मार्च की रात करीब 10 बजे अस्पताल में 2 गंभीर घटनाएं देखी गईं।
पहली घटना में एक गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचा, लेकिन कोई भी डॉक्टर या स्टाफ मदद के लिए आगे नहीं आया। मरीज के साथ आए व्यक्ति को खुद ही व्हीलचेयर का इंतजाम करना पड़ा और मरीज को इमरजेंसी वार्ड तक ले जाना पड़ा। इसे आपातकालीन सेवाओं की पूरी तरह विफलता बताया गया है। दूसरी घटना में एक एंबुलेंस को अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर गलत पार्किंग के कारण बीच रास्ते में रुकना पड़ा। इस तरह की देरी मरीज की जान के लिए खतरा बन सकती है।
शिकायत में कहा गया है कि ये घटनाएं सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लंघन हैं:
Parmanand Katara vs Union of India (1989) - हर मरीज को तुरंत इलाज देना अनिवार्य
Paschim Banga Case (1996) - समय पर इलाज न देना Article 21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है:
- अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही
- इमरजेंसी सेवाओं की कमी
- स्टाफ की जवाबदेही का अभाव
- मरीजों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
अंगद दत्ता ने इन घटनाओं के वीडियो सबूत होने का दावा करते हुए जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सहित कई अधिकारियों तक पहुंचाया गया है। फिलहाल, इस मामले पर सरकार या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

