बारिश से ठिठुरा जालंधर: कई इलाकों में झमाझम बरसात, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 01:37 PM (IST)

जालंधर: शहर में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। मकसूदां, डीएवी फ्लाईओवर, दाना मंडी समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों संसारपुर और कैंट क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलती रहीं। पिछले कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने पहले ही क्षेत्र में बारिश और बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 20 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया गया है।

PunjabKesari

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान के ऊपर सक्रिय सिस्टम के खिसकने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण कहीं बादल, कहीं बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा, विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें और गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार से मौसम के साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News