Weather: पंजाब में 29 अप्रैल तक मौसम ने जारी की चेतावनी, इन शहरों के लोग जरा संभल कर...
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 10:24 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है, साथ ही कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज जिला तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दोपहर के समय बच्चों-बुजुर्गों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।
6 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी
बता दें कि चंडीगढ़ में भी कुछ दिन से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। रोजाना अधिकतम तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। शुक्रवार को सीजन का अब का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सैल्सिय रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 6 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही हीट वेव यानी लू की चेतावनी भी दी है। शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।