Punjab: बॉर्डर पर पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई, निकाय चुनाव से पहले हेरोइन की खेप जब्त

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 04:43 PM (IST)

फाजिल्का : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर ड्रग्स मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब में निकाय चुनाव से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर के पार से करोड़ों की हेरोइन जब्त की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए SSP गगन अजीत सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि बॉर्डर पर तार के उस पार खेती करने गए किसान ने पुलिस व बीएसएफ को सूचना दी थी कि खेत में कोई सदिग्ध वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस व बीएसएफ तुरन्त मौके पर पहुंचे और पैकेट को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से 20 पैकेट बंद 10 किलो 950 ग्राम हेरोइ बरामद हुई।

वहीं पुलिस SSP गगन अजीत सिंह ने बताया कि तारबंदी के उस पार से किसान के खेत में हेरोइन बरामद हुई है, इसकी जानकारी खुद किसान ने आकर दी है, जिसके चलते उसे सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि, इस मामले में गहराई से जांच चल रही है कि, आखिरकार हेरोइन की उक्त खेप पाकिस्तान से कैसे भारत में पहुंची है और इसे किसने मंगवाया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News