Indo Pak बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 12:05 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने 4 किलो हेरोइन बरामद की है ,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रूपए बताई जाती है। सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान ने तस्करों की ओर से फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर की पी.ओ.पी. पंचारिया के रास्ते हेरोइन की खेप भेजी गई है।

 इस गुप्त सूचना के आधार पर सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने बी.एस.एफ. की 136 बटालियन को साथ लेकर जब उस एरिया मे  सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां पर 4 पैकेट हेरोइन बरामद हुई जिसका वजन करीब 4 किलो है।  सी.आई.ए पुलिस और बी.एस.एफ. की ओर से अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News