Punjab: छुट्टी से लौटे आर्मी जवान से Heroin बरामद, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 01:33 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट आर्मी कैंट में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे एक आर्मी जवान के सामान की तलाशी के दौरान 2 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने जवान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई सूचना में कैप्टन आशीष मिश्रा, एडजुटेंट फॉर कमांडिंग ऑफिसर, 62 मीडियम रेजीमेंट, पी.आई.एन.-925762, सी/ओ 56 ए.पी.ओ., आर्मी कैंट फरीदकोट ने बताया कि मंदीप सिंह, आर्मी नंबर 15197597 डब्ल्यू, गनर ऑपरेटर रेडियो, आर्मी कैंट फरीदकोट 10 दिन की छुट्टी काटने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटा था।

जानकारी के अनुसार जब वह आर्मी कैंट के चैक पोस्ट नंबर-3 पर पहुंचा तो सुरक्षा नियमों के तहत उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके सामान से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आर्मी अधिकारियों की ओर से मामले की सूचना थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना सिटी-2 के हवलदार सुखविंदर सिंह ने कार्रवाई करते हुए उक्त जवान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है तथा बरामद हेरोइन के स्रोत और यह नशीला पदार्थ जवान तक किस तरह पहुंचा, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News