अब सतलुज के जरिए ड्रग तस्करी कर रहा है पाक,BSF ने बरामद की 25 करोड़ की हैरोइन

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 12:01 PM (IST)

फिरोजपुरः भारत-पाक सीमा से बी.एस.एफ. ने पाकिस्तान से आई 5 किलो हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पाक तस्कर सतलुज दरिया के पानी का बहाव अधिक होने के कारण हैरोइन की स्पलाई पानी के जरिए कर रहे हैं। बी.एस.एफ. ने 2 दिन पहले भी इसी रास्ते से 3 किलो  हैरोइन बरामद की थी।

बी.एस.एफ. के आधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर भारत-पाक सीमा पर बी.ओ.पी. शामेके नजदीक सेना की 136 बटालियन की बोटर टीम ने सतुलज दरिया में पाक से आई एक ट्यूब बरामद की,जिसे खोलने पर हैरोइन के 5 पैकेट हैरोइन बरामद हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News