Highway पर मौ+त का तांडव, ट्रकों की चेकिंग के बीच भीषण टक्कर, चालक की गई जान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 09:11 AM (IST)

बठिंडा(विजय) : आधी रात को बठिंडा-डबवाली नैश्नल हाईवे पर डूमवाली गांव के पास पुलिस की वर्दी में 3 लोगों द्वारा की जा रही ट्रकों की जांच के दौरान तेजी से आ रहा एक ट्रक चैकिंग हेतु खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चैकिंग कर रहे वर्दीधारी लोग अपनी निजी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए जबकि बाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर हादसे वाली जगह पर राहत कार्य शुरू किए।

जानकारी के अनुसार गांव डूमवाली के नजदीक आधी रात को पुलिस की वर्दी में तीन लोग प्राइवेट गाडिय़ों और ट्रकों की चैकिंग कर रहे थे। उन्होंने पहले सडक़ पर तीन ट्रकों को रोका हुआ था, जो सडक़ के किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान जब उन्होंने एक चौथे ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक के ब्रेक नहीं लगे और वह पहले रुके हुए ट्रक से टकरा गया, जिससे इस ट्रक में सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया। इसके बाद वर्दी वाले आदमी अपनी प्राइवेट कार में भाग गए।

बाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि कौन से पुलिस वाले आधी रात को अपनी प्राइवेट कार में ट्रक ड्राइवरों को रोककर उनकी चैकिंग कर रहे थे, वे हादसे के समय गाड़ी लेकर क्यों भागे, यह जांच का विषय है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News