पंजाब के इस हाईवे पर लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 02:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर में नकोदर हाईवे से जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बिजली व पानी न मिलने से परेशान लोगों ने नकोदर हाईवे पर प्रतापपुरा के नजदीक जाम लगा दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह कई बार बिजली व पानी की सप्लाई न आने की शिकतायत कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परेशान लोगों द्वारा आज हाईवे पर धरना दिया गया है। इस दौरान दोनों ओर से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 

खबर मिली है कि इस प्रदर्शन में प्रतापपुरा न आसपास के इलाके के लोग शामिल हैं।पहले बैरिकेड लगा कर हाईवे को बंद किया गया और फिर महिलाएं सड़क पर बैठ गई। इस दौरान लोगों जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात कर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है। 

गौरतलब है कि जिस हाईवे को जाम किया गया है वहां से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। जालंधर से नकोदर, शाहकोट, व मोगा आदि जिलों को जाने वाला रास्ता इसी हाइवे से निकलता है। इसके चलके लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News