हिमाचल में जारी Alert से पंजाब में छाए खतरे के बादल, और बिगड़ सकते हैं हालात

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 06:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क : फिलहाल बाढ़ के खतरे से पंजाबियो को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जानकारी के अनुसार हिमाचल के बिलासपुर में सतलुज नदी पर बने कोलडैम से शनिवार दोपहर 12 बजे पानी छोड़ा गया है। इसके चलते सतलुज का जलस्तर बढ़ सकता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा पंजाब के लोगों चेतावनी दी गई है और दरिया के किनारे जाने से मना किया है।

कोलडैम से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। सतलुज के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है, खासकर फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और रूपनगर जिले प्रभावित हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन ने गांववासियों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा सक्रिय होगा और अगले 4 दिन भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर पंजाब के मौसम पर भी दिख सकता है और हालात खराब हो सकते।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News