पंजाब में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 02:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में आज युबह से हो रही बारिश के कारण जहां जालंधर सहित कई शहर जलमग्न हो गए है। वहीं पंजाब के 5 जिलों अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और गुरदासपुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस दौरान लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं पंजाब में 16 तारीख तक यैले अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि पौंग डैम से 57,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके बाद ब्यास दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

वहीं बता दें कि बुधवार को 1650 फीट तक पौंग डैम का पानी पहुंच गया था। इसके बाद फ्लड गेट खोले गए और ब्यास दरिया में पानी छोडया गया। इस कारण धुस्सी बांध कपूरथला के गांव भैंणी कादर और महिवाल में टूट गया जिसके बाज 16 गांवों में पानी भर गया और फसर को भारी नुकसान हुआ। ऐसे ही पंजाब में दरियाओं के साथ लगते इलाकों में पानी भर गया है। लोगों के खेत और घर पानी की चपेट में आ गए हैं। इस कारण लोग अपने घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News