Love Marriage का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के शक में पत्नी को ....
punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 09:59 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल के अधीन आती एकजोत नगर कालोनी में आज एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया। जिस सम्बंधी जानकारी देते हुए ए.सी.पी. नार्थ जैयत पुरी व थाना प्रभारी गुरदियाल सिंह ने बताया कि आज सुबह उनको करीब 8 बजे सूचना मिली कि एकजोत नगर में महिला की हत्या हो गई है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीया अशंका के रुप में की गई, जब उसकी हत्या करने वाला आरोपी मुन्ना (23) नुत्र जमरुदीन निवासी सीता मई बिहार हाल निवासी एकजोत नगर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का Action
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक आश्मा व मुन्ना की लव मैरिज 5 साल पहले हुई थी, जिसके अढ़ाई साल का एक लड़का व 9 महीने की एक लड़की है। आरोपी मुन्ना अपनी पत्नी आशमा पर शक करता था कि उसका संबंध बाहर किसी के साथ है, जिसके चलते पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा रहता था। आज सुबह भी मुन्ना आशमा में लड़ाई हो गई और इसी दौरान घर में सब्जी काटने वाले चाकू से मुन्ना ने आशमा के ऊपर हमला कर दिया और चाकू सीधे पेट में लगा और इस दौरान महिला की मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पंजाब के 2 IPS अधिकारियों को मिली नई Posting
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मुन्ना वहां से फरार हो गया, जिसके बाद मृतक आशमा का भाई मोहम्मद शोयब अखतर घर पर आया जिसने देखा उसकी बहन आशमा जमीन पर मृत पड़ी हुई है और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवल अस्पताल में भेज दिया है और मोहम्मद शोयब अखतर के ब्यानों पर आरोपी मुन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।