अवैध संबंधों के चलते पत्नी को तंग करता था पति, परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 11:21 AM (IST)

लुधियाना : पति ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया। फिर उस पर घर से निकलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस काम ने उसके भाई ने साथ दिया। इससे परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने महिला के पति और देवर पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार पुत्र कैलाश नाथ और अरुण कुमार पुत्र कैलाश नाथ निवास राम नगर भामियां के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

ललन प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी पिंकी गुप्ता की शादी 2014 में सोनू कुमार से हुई थी। शादी के बाद से उसका दामाद उसकी बेटी को तंग कर रहा था। पिछले रविवार को उसकी बेटी का फोन आया कि सोनू के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इस कारण उसका पति उसे घर से बाहर निकलने के लिए दबाव बना रहा है।

इस काम में उसका देवर अरुण भी साथ दे रहा है। यहां तक की आरोपियों ने उसे भी फोन कर उसकी बेटी को लेकर जाने के लिए कहा। इसके बाद दोपहर 3 बजे उसे थाने से फोन आया कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News