हाईवे पर भयानक हादसा, भूसे से भरी दो ट्रॉलियां पलटीं, कई घंटों तक लगा रहा जाम

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 03:12 PM (IST)

फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा शहर में सुबह-सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि भूसे से भरी दो ट्रॉलियां हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच पलट गईं, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ।

phagwara accident

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा फगवाड़ा कोर्ट के सामने बने फ्लाईओवर पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने भूसा ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों ट्रॉलियां सड़क पर पलट गईं।

highway accident

मामले की जानकारी देते हुए दीपू नाम के युवक ने बताया कि वे जालंधर से फिल्लौर भूसा लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे फगवाड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे, एक ट्रक ने उनकी ट्रॉलियों को साइड मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। दूसरी ओर, हादसे की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जालंधर से फिल्लौर जा रही दो ट्रॉलियां एक ट्रक से टक्कर लगने के कारण पलट गईं और इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से ट्रॉलियों को सड़क से हटा दिया गया और ट्रैफिक फिर से ठीक से चलने लगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News