सड़क हादसे में पति की हुई मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 11:46 AM (IST)

नूरमहल(शर्मा): जालंधर में एक ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस टक्कर में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी संगत पुर थाना बिलगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार जालंधरी चुंगी के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा पी.बी. 08 ई.एच. 9838 के बीच टक्कर में एक्टिवा चला रहे जसविंदर सिंह के ऊपर से ट्रैक्टर का टायर गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और स्थानीय सिविल अस्पताल में उसे भर्ती करवा दिया गया है। जांच अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार ट्रैक्टर चालक तीर्थ सिंह पुत्र जुगिन्दर सिंह निवासी रामेवाल को ट्रैक्टर सहित हिरासत में लेकर आगे वाली कार्रवाही शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News