दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौ/त
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 11:55 AM (IST)
लुधियाना (राज): शहर के सूआ रोड इलाके में एक तेज रफ्तार और लापहवाह ट्रक चालक की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ढाबे से काम खत्म कर अपने साथी के साथ स्कूटी पर जा रहे 20 वर्षीय युवक को पीछे से आए मैक्स ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस को दिए बयानों में मृतक के पिता मुंशी ने बताया कि बीते 9 अगस्त को उनका बेटा साबर अली अपने साथी अर्जुन (जो वाई की किचन ढाबा में साथ काम करता है) के साथ टीवीएस स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वे ढाबे से निकलकर सूआ रोड पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मैक्स ट्रक के चालक हरमनप्रीत सिंह ने अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार साबर अली उछलकर सीधे ट्रक के टायरों के नीचे आ गया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण साबर अली ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अर्जुन भी घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। पीड़ित पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले ट्रक चालक हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

