अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को दी दिल दहला देने वाली मौत

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 10:24 AM (IST)

बंगा(चमन लाल, राकेश) : गांव माहल गहला जिला शहीद भगत सिंह नगर में पति के किसी और के साथ अवैध संबंधों के विरोध करने पर पत्नी का गला घोंट कर हत्या करने का समाचार है। 

इस संबंधी बलकार राम बाली ने बताया कि उसकी बहन मोनिका उर्फ रानो का विवाह 10 साल पहले गांव माहल गहला निवासी बलराज पुत्र अजीत राम के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसका पति अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। गांव निवासियों के सामने उनका फैसला करवा दिया गया था। उसने बताया कि बलराज के रिश्तेदारी में ही किसी और महिला के साथ अवैध सम्बन्ध थे।

इस संबंधी उसकी बहन ने अपने पति को बहुत समझाया और इसका विरोध किया परन्तु वह नहीं माना। इसके चलते गत रात उसके पति ने उसकी बहन की बेरहमी से रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। बलकार ने बताया कि उसकी बहन का एक 3 साल का बेटा भी है।थाना बंगा सदर के एस.एच.ओ. पवन कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मृतका के भाई के बयानों पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News