पति की करतूत ने शर्मसार की इंसानियत, दोस्त संग मिल पार की हदें

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 05:51 PM (IST)

बाबा बकाला साहिब : बाबा बकाला साहिब में अपनी बहन को मिलने आई पत्नी से पति द्वारा दोस्त के साथ मिलकर जबरन दुष्कर्म करने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में पुलिस चौंकी बाबा बकाला को दी अर्जी में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी पहली शादी पलविंदर सिंह निवासी जब्बोवाल से हुई थी। यहां उसके घर कोई बच्चा न होने के कारण उसका पंचायती तलाक हो गया था।     

फिर वह अमृतसर में एक फैक्ट्री में नौकरी करने लग गई। यहां उसकी शरणजीत सिंह रिंका से पहचान हुई तो उसके परिवार ने उसकी शादी रिंका ट्रक ड्राइवर के कर दी। वह नशे का आदी था और उससे मारपीट करने लगा। इस संबंध में उसने अपने परिवार को बताया तो वह कई बार उसे ले गए और समझा-बुझा कर उसे फिर वहां छोड़ दिया। इन सबके बाद भी वह मारपीट करने से नहीं हटा तो उसकी मां और भाई उसे अपने घर मालोवाल ले आए। बीते दिनों वह अपनी बहन को बाबा बकाला साहिब मिलने आई थी तो उसका पति रिंका पिस्तौल की नोक पर उसे श्मशान घाट ले गया और अपने दोस्तो के साथ मिल कर उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए आए तो वह उसे बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग गए।          

इस पर उसने पुलिस चौकी बाबा बकाला साहिब तेजिंदर सिंह ए.एस.आई., गुरदीप सिंह ए.एस.आई. सिपाही परगट सिंह को जानकारी दी। इसके बाद कुलवंत कौर ए.एस.आई. ने  अपराध 67, 70 (1), 137 (2) बी.एन.एस.  24/54/59 थाना ब्यास में मामला दर्ज कर आरोप तय कर आरोपी रिंका को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा है और अभी दूसरा साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News