शर्मनाक: पति के दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 01:05 PM (IST)

मुक्तसर: एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति का दोस्त उस पर बुरी नजर रखता था। 15 सितंबर की शाम को उसका पति घर पर नहीं था। वह बाथरुम में नहा रही थी और दरवाजा बंद नहीं था। आरोपी ने पीड़िता के साथ बाथरुम में दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उसने सारी घटना अपनी सास और पति को बताई। 

इज्जत की खातिर वह चुप रहे और खुद ही मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहे लेकिन आरोपी उनसे मिलने नहीं आया। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News