लुधियाना: 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में किरायेदार गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 11:39 AM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना पीएयू की पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत करता महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने मकान में बलविंदर यादव को किराए पर रखा हुआ था, जिसने 1 मई 2026 को उसकी नाबालिग 16 साल की लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकियां दी।
इतना ही नहीं आरोपी बलविंदर के रिश्तेदार अजय ने भी 14 जून को उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए जांच अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले की जांच की गई और जांच करने के बाद आरोपी बलविंदर यादव और उसके रिश्तेदार अजय के खिलाफ दुष्कर्म करने और पास्को एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी बलविंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका दूसरा साथी अजय अभी तक फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

