बेरहम पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, मरा समझ बैठा रहा पास

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 03:26 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना केगुरु हरगोबिंद नगर में एक पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। उसने सिर से लेकर पेट तक कई वार किए। बताया जाता है कि पास ही सो रही बेटी मां की चीख-पुकार सुनकर उठी तो उसने तुरंत पड़ोसी को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचित कर महिला को सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

पत्नी के चरित्र पर करता था शक 
जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार शर्मा 2 महीने पहले ही गुरु हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा है। उसकी हरियाणा की निवासी संगीता से कुछ समय पहले दूसरी शादी हुई। शादी के बाद से दोनों में झगड़ा होने लगा। मुकेश पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पड़ोसियों के अनुसार संगीता कुछ दिन से मायके गई हुई थी। रविवार को ही वह यहां आई थी। रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे मुकेश ने रसोई से चाकू उठाया व पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यही नहीं, चाकुओं से गोदने के बाद उसने पत्नी को मरा हुआ समझा और वहीं कमरे में बैठ गया। 

पिता के हाथ में चाकू देखकर बेटी डर गई 
बताया जाता है कि जिस कमरे में मुकेश ने पत्नी पर चाकू से वार किए, वहीं उसकी 10 वर्षीय बेटी जसिका भी सोई हुई थी। मां की चीखें सुनकर जब वह उठी तो पिता के हाथ में चाकू देखकर डर गई। वह पड़ोस में रहते रूप किशोर शर्मा के घर पहुंची और उसे पिता की ओर से चाकू से मां को लहूलुहान करने की जानकारी दी। पड़ोसी किशोर के अनुसार जैसे ही वह उनके घर पर पहुंचा तो मुकेश के हाथ में चाकू था तथा संगीता तड़प रही थी। उन्होंने तुरंत संगीता को सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News