घरेलू झगड़े के बाद पति ने नहर में लगाई छलांग, पत्नी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 03:36 PM (IST)

रूपनगर : पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति द्वारा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया। इस दौरान पति की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी में तलाक के बाद झगड़ा चल रहा था।

सिटी पुलिस रूपनगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुरेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी ऑफिसर कॉलोनी रूपनगर ने बताया कि आरोपी सरस्वती का उसके पति विनोद कुमार के साथ विवाह के 2 वर्ष बाद अनबन शरू हो गई थी। पति के साथ बहस के बाद, सरस्वती अपने मायके चली। उसने विनोद कुमार खिलाफ मथुरा में दहेज का मामला दायर कर दिया, जिसे 2018 में सुलझा लिया गया। बाद में वह अपने ससुराल परिवार के साथ रहने आ गई, लेकिन लगातार झगड़ों के कारण दोनों ने तलाक ले लिया।

फिर 18 जून 2023 को विनोद कुमार रूपनगर में करियाना दुकान पर काम करती अपनी पत्नी सरस्वती से बात करने गया। सरस्वती ने बाजार में विनोद कुमार का बहुत अपमान किया और बहुत सुनाया था। जिसके चलते विनोद कुमार ने नहर में छलांग लगा दी, जिसका शव 22 जून को भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था। जिसके बाद सिटी पुलिस ने सरस्वती उर्फ ​​राखी पुत्री रूप किशोर निवासी गांव दामोदरपुर जिला मथुरा (यू.पी.) अब निवासी गांव कोटला निहंग जिला रूपनगर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News