शराब के लिए पैसे न मिलने पर पति ने पत्नी पर बरपाया कहर, दरिंदगी की हदें की पार

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 02:58 PM (IST)

मोगा (कशिश) :  स्थानीय कच्चा दोसांझ रोड पर घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला की पहचान मिन्नी चाहल के रूप में हुई है, जो दो बेटियों की मां है। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक इलाज के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। मिनी चाहल ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीता है और उससे पैसे मांगता रहता है। इसी वजह से घर में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। गत शाम जब वह दूध लेकर घर पहुंची तो उसका पति उसे गालियां देने लगा और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो पति ने लोहे की रॉड से उस पर कई वार किए।

इस हमले में महिला की टांगर दो जगह से टूट गया, जबकि दूसरे पैर और हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। किसी तरह खुद को बचाते हुए उसने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने घायल महिला का प्राथमिक इलाज करने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News