मनी लॉन्ड्रिंग केस: जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई IAS कंवलप्रीत बराड़
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 02:26 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब कैडर की IAS ऑफिसर कंवलप्रीत बराड़ आज जालंधर में ED दफ्तर में पेश हुई। बता दें कि सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें ED ने समन जारी किया था और पुछताछ के लिए बुलाया था। बता दें कि ED की जांच के अनुसार सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के लिए CLU में गड़बड़ियां हुई थी। वहीं इस मामले में सनटेक सिटी के मुख्य प्रमोटर अजय सहगल को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई अन्य अधिकारियों से पूछताछ भी हो चुकी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में मोहाली के गांव पलहेरी के जमीन मालिक ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी 53 कनाल जमीन व अन्य किसानों की भी जमीन के नकली सहमति पत्र सनटेक सिटी के प्रमोटरों ने तैयार किए। वहीं इन कागजों पर नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी थे। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

