Ludhiana में नगर निगम का सख्त Action, 6 गैर-कानूनी दुकानों को किया सील

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 07:38 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने सोमवार को काराबारा रोड पर पेट्रोल पंप के पास 6 गैर-कानूनी दुकानों को सील कर दिया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर नगर निगम जोन-ए कार्यालय की बिल्डिंग शाखा द्वारा यह कार्रवाई की गई।

सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) कपिल देव ने बताया कि दुकान मालिकों को पहले भी कई बार चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गैर-कानूनी निर्माण जारी रखा। इसके बाद नगर निगम की ओर से इन दुकानों को सील कर दिया गया। एटीपी कपिल देव ने आगे कहा कि नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देशों के तहत गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें, नहीं तो गैर कानूनी निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News