पठानकोट में दुर्लभ पक्षियों की गैर-कानूनी तस्करी का पर्दाफाश, 179 पक्षी किए गए रेस्क्यू

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 04:43 PM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में सुरक्षित और दुर्लभ पक्षियों की कथित गैर-कानूनी तस्करी का मामला सामने आया है। वन्य जीव विभाग और पुलिस की जॉइंट टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक जगह पर रेड कर बड़ी संख्या में पक्षियों को बरामद किए गया।  

जानकारी के अनुसार टीम को सुरक्षित पक्षियों की गैर-कानूनी खरीद-फरोख्त और तस्करी संबंधी सूचना मिली थी। इसके बाद वन्य जीव विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर रेड की। रेड के दौरान 179 पक्षियों को बचाया गया, जिन्हें कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रखा गया था।

कार्रवाई के दौरान मुकेरियां के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि पक्षियों को कहां से लाया गया था और उन्हें आगे कहां भेजा जाना था।

वन्य जीव विभाग द्वारा बरामद पक्षियों की सेहत जांच करवाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जंगली और संरक्षित पक्षियों को रखना या खरीदना-बेचना कानून के तहत एक गंभीर अपराध है। विभाग ने कहा है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash