पंजाब बंद का गुरदासपुर में असर, सरकारी दफ्तर और स्कूल रहे बंद
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 01:37 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): कर्मचारी संगठनों की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का गुरदासपुर में भी असर देखने को मिला। जिले के कई सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहे, जिससे आम लोगों के सरकारी काम प्रभावित हुए। गुरदासपुर के सरकारी परिसर में कई अधिकारियों के दफ्तरों पर ताले लगे नजर आए। दफ्तरों में कामकाज ठप रहने के कारण दूर-दराज से अपने काम के लिए पहुंचे लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा।
मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार को जानकारी दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के साथ होने वाली बैठक से उन्हें समाधान की उम्मीद है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर बैठक में मांगों को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

