पंजाब के कॉलेजों के लिए अहम खबर, भेजा गया Notice

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 09:20 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) से संबंधित और पंजाब के कॉलेजों को एफिलिएशन फीस के साथ अब 18 प्रतिशत गुडस एंड सर्विस टैक्स जी.एस.टी. भी देना होगा। पी.यू. की ओर से कॉलेजों को जी.एस.टी. जमा करवाने को लेकर  नोटिस भेजा जा चुका है। नोटिस के तहत कॉलेजों को लगभग 50 से 60 लाख रुपए जी.एस.टी. का जमा करवाना है। 

ध्यान रहे कि पी.यू.  की ओर से पहली बार जी.एस.टी. को लेकर नोटिस भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक पहले भी कुछ यूनिवर्सिटीयां संबंधित कालेजों पर जी.एस.टी.लगा रही है , लेकिन पी.यू. ने अभी शुरू नहीं किया था। पी.यू. प्रबंधन का कहना है कि अभी तक कॉलेजों को जी.एस.टी. से छूट मिली हुई थी , लेकिन अब यह नहीं दी जाएगी। उन्हें भी अन्य कॉलेजों की तरह एफिलिएशन फीस पर जी.एस.टी. देना होगा। ध्यान रहे कि पी.यू. से संबंधित पंजाब में करीीब 200 और चंडीगढ़ में 10 कॉलेज है, जो पी.यू. से विभिन्न कोर्सों या नया कॉलेज खोलने के लिए एफिलिएशन लेते है, उन्हें भी जी.एस.टी. देना होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News