यात्रियों के लिए अहम खबर: पनबस/पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने हडताल को लेकर लिया यह फैसला

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 07:57 PM (IST)

लुधियाना (मोहिनी): पिछले 2 दिनो से पनबस/पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को उस समय विराम लग गया, जब डायरैक्टर ट्रांसपोर्ट व ट्रांसपोर्ट सचिव ने उनकी मांगों का समाधान निकालने के लिए बैठक बुला ली, जिसके बाद यूनियन ने अपनी हड़ताल को खत्म करके पुनः बसों को रूटों पर चला दिया। 

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर पनबस/पी.आर.टी.सी. कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे हुए थे, जिसके कारण बसों का भी चक्का जाम किया हुआ था और आम यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार ने यूनियन की मांगों को लेकर भरोसा दिया है कि उनकी जायज मांगों का हल निकाला जाएगा। हड़ताल पर बैठे यूनियन सदस्यों ने अपनी सहमति जताई और हड़ताल खत्म कर उन्होंने बसों का स्टेयरिंग संभाल लिया, जिससे आज पंजाब के सभी रूटों पर पनबस व पी.आर.टी.सी. की बसें दौड़ती नजर आई। बैठक के दौरान वेतन 5 तारीख से पहले मिलने का भरोसा दिया गया वहीं चंडीगढ़ डिपो के कर्मचारी को ड्यूटी पर दोबारा बहाल कर दिया गया। साथ ही कोरोना समय में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवां चुके कर्मचारियों को 50 लाख वाली सहायता के लिए फाइलों को अपने पास मंगवाने और हादसे में किसी दौरान कर्मचारी की मौत होने पर 1 लाख रुपए तक के बीमे वाली फाइलों का भी तुरंत हल निकालने के लिए कहा गया। 

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पालिसी बनाने और सर्विस रूल लागू करने के लिए नई आऊटसोर्स भर्ती को रद्द करने के लिए यूनियन के विरोध को देखते हुए सचिव विकास गर्ग ने कहा कि यह मुद्दा राज्य सरकार के अधीन है, जिस पर मुख्यमंत्री पंजाब के साथ मीटिंग करवाने का विश्वास दिलाया। यूनियन ने ट्रांसपोर्ट सचिव के समक्ष अपनी मांगें जिनमें कर्मचारियों पर नाजायज हुई रिपोर्टों को रद्द करना, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना, वेतन समय पर मिलना, बसों के टाइम टेबल को सही करना आदि मुद्दों को रखा। यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि 24 मई को पंजाब के बस अड्डों को बंद करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है, लेकिन 28-29 मई को 'आप' पार्टी के विधायकों को मांगपत्र सौंपकर शांतिपूर्वक मार्च निकाला जाएगा और 8, 9 व 10 जून की हड़ताल का फैसला मुख्यमंत्री पंजाब की मीटिंग में विचार-विमर्श करने सुरक्षित रखा गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News