Chandigarh की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें..
punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 02:40 PM (IST)

मोहालीः मोहाली में वाई.पी.एस. चौक नजदीक लगाए गए "कौमी इंसाफ मोर्चे" द्वारा चंडीगढ़ जाने के लिए एक तरफ से रास्ता खोलने का ऐलान किया गया है। यहां यह बात खास तौर पर बता दें कि इस मोर्चे के कारण चंडीगढ़ जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद होकर रह गया था।
कुछ लोगों द्वारा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में यह रास्ता खुलवाने के लिए केस भी दायर किया हुआ था। पिछले करीब 8 महीने से वाई.पी.एस. चौक में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगा मोर्चा जारी है। कौमी इंसाफ मोर्चे द्वार राहगिरों को राहत देते हुए चंडीगढ़ जाने के लिए एक रास्ता खोलने का ऐलान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ जाने वालों का रास्ता बंद होने के कारण पिछले लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक रास्ता खुलने से लोगों को चंडीगढ़ जाना आसान हो जाएगा और इधर-उधर से घूम कर नहीं जाना पड़ेगा।