रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, आज 3 घंटे रहेगा चक्का जाम
punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 12:05 PM (IST)

पंजाब डैस्क: किसानों को कोई राहत न मिलने के कारण रोष प्रकट करते हुए भारतीय किसान यूनियन ने रेलों का चक्का जाम करने का फैसला लिया है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने जिन किसानों की नरमे की फसल गुलाबी कीड़े और नकली कीटनाशकों के कारण बुरी तरह से खराब हो गई है उन्हें कोई राहत नहीं दी। इसके चलते आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब में 12 से 3 बजे तक रेलें रोकी जाएंगी।
पंजाब केसरी को जानकारी देते यूनियन के नेताओं ने कहा कि उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। किसानों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान भी किया था लेकिन वह बी अभी तक नहीं मिला। इसके अलावा मूंगी की फसल भी खराब हो रही है। सरकार न तो उन्हें मुआवजा दे रही है और न ही उनकी मांगों को स्वीकार किया जा रहा है। इसलिए आज किसान यूनियन के नेताओं द्वारा रोष प्रकट करते रेलों का चक्का जाम किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here